
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में यूपी के डिप्टी सीएम भी पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बता रहे हैं। इस वीडियो को दिग्विजय सिंह ने भी रिट्वीट किया है।
जनसत्ता का मुताबिक सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में केशव प्रसाद मौर्य पुलवामा हमले को बड़ी दुर्घटना बताते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि क्या अब कोई कुछ नहीं कहेगा? बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को (5 मार्च) 5 ट्वीट किए थे। इनमें से एक ट्वीट में उन्होंने आतंकी हमले को दुर्घटना लिख दिया था, जिसके बाद वे विवादों में फंस गए। इसके बाद केंद्र सरकार के 3 केंद्रीय मंत्रियों ने दिग्विजय को पाकिस्तान समर्थक करार दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिना नाम लिए उन पर हमला बोला था।
क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य: इस वीडियो में केशव प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि यह सुरक्षा में चूक नहीं है। ये एक बड़ी दुर्घटना हमारे सीआरपीएफ के जवानों के साथ घटी थी। इस संबंध में पीएम मोदी जी ने बताया कि सरकार की ओर से सेना को पूरी छूट दी गई है। जो कार्रवाई करनी है, जब भी कार्रवाई करनी है, अब वह सेना करेगी।
UP Dy CM KP Maurya in Rohtak:Suraksha mein chuuk nahi hai,ye ek barhi durghatna hamare CRPF ke jawano ke sath gati thi.Iss sambandh mein PM ji ne bathaya hai ki sarkar ki oar se sena ko puri choot di gai hai, jo karwayi karna hai,jab karwayi karna hai vo sena karegi. (21.02.2019) pic.twitter.com/SrLkmee3ck
— ANI (@ANI) March 6, 2019
21 फरवरी का है वीडियो: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह वीडियो 21 फरवरी का है। यूपी के डिप्टी सीएम हरियाणा के रोहतक में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उस दौरान उनसे पुलवामा हमले में चूक होने पर सवाल पूछा गया था।
दिग्विजय सिंह ने किया रिट्वीट: दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘पुलवामा आतंकी हमले को मैंने ‘दुर्घटना’ कह दिया तो मोदी जी से लेकर 3-3 केंद्रीय मंत्री मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गए। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के उप-मुख्यमंत्री केशव देव मौर्य जी का बयान कृपया सुनें। मोदी जी व उनके मंत्रीगण मौर्य जी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?
Be the first to comment