जनसत्ता ऑनलाइन के मुताबिक योगी के तंज के बाद सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह का नाम शामिल।
समाजवादी पार्टी ने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाली बात थी वो ये कि उसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम गायब था। जिस पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कुछ ट्वीट किए।
Samajwadi Party releases its list of star campaigners for second phase of elections; Mulayam Singh Yadav's name included in the second list which was missing in the first list. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/nFwx2b6GzY
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2019
समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 40 नामों को शामिल किया है। इस लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खान, रामगोपाल यादव का नाम भी शामिल है। पहली लिस्ट में अखिलेश यादव के साथ ही जया बच्चन, डिंपल यादव आदि का नाम भी शामिल था। बता दें कि मुलायम सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले मुलायम सिंह यूपी की आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं। मुलायम सिंह यादव साल 1996, 2004 और 2009 में भी मैनपुरी से चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में मुलायम सिंह यादव मैनपुरी और आजमगढ़ दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों पर जीत दर्ज की थी।
Be the first to comment